samacharsecretary.com

दिल के मरीजों के लिए वरदान बनी स्वास्थ्य योजना, हजारों लोगों को मिला तुरंत उपचार

चंडीगढ़. दिल के मरीजों के लिए पंजाब सरकार की कैशलेस इलाज योजना काफी लाभकारी साबित हो रही है। दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में हर सेकंड कीमती होता है। कुछ मिनटों की देरी जीवन और मृत्यु के बीच अंतर पैदा कर सकती है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत तेज और कैशलेस एंजियोप्लास्टी सेवाएं मरीजों को जरूरत पड़ने पर समय पर और आपातकालीन इलाज उपलब्ध करवा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों अनुसार पहले इलाज के लिए पैसों का प्रबंध करने, जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने और अस्पताल से मंजूरी लेने में परिवारों का कीमती समय बर्बाद हो जाता था। अब यह स्थिति तेजी से बदल रही है। स्वास्थ्य कार्ड सिस्टम के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को तुरंत लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों के अनुसार, दिल की बीमारियों के मामले अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आरामदायक जीवनशैली, तनाव, अस्वास्थ्यकर खानपान और डायबिटीज के बढ़ते मामले इसके मुख्य कारणों में शामिल हैं। हालांकि, इसके साथ-साथ हृदय संबंधी बीमारियों के आपातकालीन इलाज तक पहुंच भी पहले से बेहतर हुई है। 5 हजार हृदय संबंधी सर्जरियां हुईं पंजाब में स्टेट हेल्थ एजेंसी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों के दौरान स्वास्थ्य योजना के तहत कुल 5,054 हृदय संबंधी सर्जरियां की गई हैं। इनमें 5,000 परक्यूटेनियस ट्रांसल्यूमिनल कोरोनरी एंजियोप्लास्टी (पीटीसीए) प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिनमें डायग्नोस्टिक एंजियोग्राम भी शामिल हैं। पंजाब सरकार की ओर से इलाज पर कुल 49.6 करोड़ खर्च किए गए हैं। योजना का असर कुछ महीनों में दिखा पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस योजना का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, अब अधिक मरीज उन स्थितियों से भी बच रहे हैं, जिन्हें पहले लगभग जानलेवा माना जाता था। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और राजिंदरा अस्पताल, पटियाला के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख एवं एसोसिएट प्रोफेसर डा सौरभ शर्मा ने कहा, स्वास्थ्य कार्ड लोगों को समय पर इलाज दिलाने में मदद कर रहा है। इलाज के खर्च को लेकर जो हिचकिचाहट पहले होती थी, वह अब काफी हद तक कम हो गई है।

मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर जांच तेज

मुंबई  मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर क्रूरता, नुकसान पहुंचाने, धमकी और लगातार उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज की गई है। यह मामला घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कार्रवाई से भी जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी (एलओसी) जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, पीटर हाग द्वारा जांच में सहयोग न करने के कारण यह कदम उठाया गया है। आम तौर पर जब अधिकारियों को लगता है कि आरोपी व्यक्ति पूछताछ से बच सकता है या जांच के दौरान देश छोड़कर भाग सकता है तो ऐसे मामलों में एलओसी जारी की जाती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। अब तक न तो पीटर हाग और न ही उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने आरोपों के संबंध में कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस शिकायत से संबंधित प्रासंगिक जानकारी और सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। इस मामले ने एक बार फिर घरेलू हिंसा, महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत लागू किए गए नए प्रावधानों के बढ़ते उपयोग से संबंधित चर्चाओं को उजागर किया है। अभिनेत्री सेलिना जेटली ने 2010 में ऑस्ट्रियाई उद्यमी और होटल व्यवसायी पीटर से शादी की थी और 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे। उन्होंने 2017 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक की हृदय रोग के कारण मृत्यु हो गई। नवंबर 2025 में सेलिना ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पीटर लगातार घरेलू हिंसा करता रहा है।

काम में बरती ढिलाई पड़ी भारी: सीमांकन विवाद पर राजस्व निरीक्षक सस्पेंड

धमतरी. सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भखारा भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीमांकन कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया। मामले में भारी लापरवाही सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षण को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्य में सुधार नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि शासन के कार्यों में लापरवाही और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी सख्ती का संदेश गया है।

ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में शपथ, शुभेंदु अधिकारी ने संभाली बंगाल की कमान

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल की राजनीति ने शनिवार को रवींद्र जयंती पर नया इतिहास लिख दिया. कोलकाता के विशाल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने शपथ ली. शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के एनडीए सरकारों के मुखिया की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के नेता तो आये ही, बंगाल के कोने-कोने से आम लोग भी ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, निशीथ प्रमाणिक और क्षुदीराम टुड्डू ने मंत्री पद की शपथ ली है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे हैं। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है। पहली बार लोक भवन के बाहर लोकतंत्र का उत्सव आजादी के बाद यह पहली बार है, जब बंगाल की किसी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन (अब लोक भवन) के बंद कमरों से निकलकर खुले मैदान में आयोजित हो रहा है. बंगाली पंचांग के अनुसार, बैसाख के 25वें दिन पूरा राज्य रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मना रहा है. इसी दौरान रवींद्र संगीत की धुन के बीच राज्यपाल आरएन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. उनके साथ 5 मंत्रियों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी राज्यपाल ने शपथ दिलायी।  ब्रिगेड परेड ग्राउंड में खुली जीप में पीएम मोदी, शुभेंदु और शमिक अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुली जीप में बंगाल के नये चीफ मिनिस्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नये चीफ मिनिस्टर के साथ ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आये लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी हाथ हिला रहे थे और शुभेंदु अधिकारी तालियां बजा रहे थे. थोड़ी देर बाद पीएम मोदी, शुभेंदु और शमिक जीप से उतरकर पैदल ही स्टेज की तरफ बढ़े. इस दौरान वह लोगों से मिलते रहे. कभी हाथ जोड़कर, तो कभी दोनों हाथ हिलाकर प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिनंदन किया।   शहीद परिवारों को सम्मान भाजपा ने राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले अपने 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है. उनके बैठने के लिए मंच के पास अलग व्यवस्था की गयी थी. मैदान में आने वाले समर्थकों और मेहमानों के लिए बंगाल के पारंपरिक जायके ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ले’ के स्टॉल लगाये गये थे।  निशीथ प्रमाणिक ने ली मंत्रिपद की शपथ माथाभांगा सीट से विधायक निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंनेन राजनीति की शुरुआत टीएमसी से की थी और 2019 मेंबीजेपी में शामिल हुए थे। वह उत्तर बंगाल से आते हैं। वह केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह कूचबेहार से सांसद थे। क्षुदीराम टुड्डू बने मंत्री क्षुदीराम टुड्डू ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बंगाल का आदिवासी चेहरा हैं। पेशे से शिक्षक हैं और सरकारी स्कूल में अध्यापन करते थे। वह रानीबांध से चुनकर आए हैं। उन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली है। अशोक कीर्तिनिया ने मंत्री पद की शपथ ली है।  वह बनगांव उत्तर से विधायक हैं। वह मुतआ समुदाय के लिए ऐक्टिव रहते हैं। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सराहा जाता है। वह लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। इस बार भी बनगांव से उन्हें जीत हासिल हुई है।  अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्रिपद की शपथ  अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वह बंगाल में मजबूत महिला चेहरा हैं। वह फैशन डिजाइनर से नेता बनी हैं।  दिलीप घोष बने मंत्री दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है। जानकारों का कहना है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं और बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। वह खड़गपुर सदर से विधायक हैं ब्रिगेड परेड ग्राउंड की खास बातें     900 एकड़ में फैला ‘कोलकाता लंग्स’ : ब्रिगेड परेड ग्राउंड का अपना एक गौरवशाली इतिहास है. इसे दुनिया के सबसे बड़े शहरी पार्कों में गिना जाता है।      सेना का प्रबंधन : लगभग 900 एकड़ में फैले इस विशाल मैदान का रखरखाव भारतीय सेना की पूर्वी कमान के हाथ में है।      क्रिकेट का जन्मस्थान : कहा जाता है कि भारत में सबसे पहले क्रिकेट के बैट-बॉल इसी मैदान पर चले थे, जहां इयोनिया और कोलकाता के बीच मैच हुआ था।      राजनीति का मक्का : 18वीं सदी में जंगलों को साफ कर बनाये गये इस मैदान में 7 लाख से भी अधिक लोगों की रैलियां हो चुकी हैं. माकपा, कांग्रेस, टीएमसी और अब भाजपा, सभी ने यहां से अपनी सांगठनिक ताकत का लोहा मनवाया है।  सुरक्षा का अभेद्य किला ब्रिगेड परेड ग्राउंड कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के लिए 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था. पूरे मैदान में 1500 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जा रही थी. वीवीआईपी मेहमानों के लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था. मैदान में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के लिए 100 से अधिक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगायी गयी है, ताकि हर कोई इस पल को लाइव देख सके। 

मंत्रिमंडल में सिर्फ छह नए चेहरों की एंट्री तय, किसी मंत्री की छुट्टी नहीं होगी

 लखनऊ यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। बिहार, बंगाल और असम के बाद यूपी की बारी है यानी 12 मई के बाद कभी भी टीम योगी का आकार बढ़ सकता है। खास बात यह है कि यह केवल विस्तार होगा, बदलाव नहीं। मतलब ये कि मंत्रिमंडल में सिर्फ छह नये चेहरे शामिल होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते किसी बड़े बदलाव पर सहमति नहीं बन सकी है। सूत्रों की मानें तो किसी मंत्री को हटाए जाने की संभावना नहीं है। विभाग बदले जाने के आसार भी कम ही हैं। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का खाका लगभग तैयार है। इस पर अंतिम मुहर दिल्ली से लगना बाकी है। इसके लिए जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जा सकते हैं। फिलहाल, जिन नामों को मंत्री बनाए जाने की संभावना बताई जा रही है, उनमें पूजा पाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, भूपेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान, संतोष सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, आशा मौर्य के नाम भी रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। इनके अलावा संगठन से जुड़े ब्राह्मण चेहरे और ब्रज के एक विधायक का नाम इस फेहरिस्त में शुमार है। कई बुजुर्ग मंत्रियों ने ली राहत की सांस पूजा पाल का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पार्टी इस दांव से कई निशाने साध सकती है। महिला और पिछड़े वर्ग का कोटा पूरा करने के साथ ही भाजपा उन्हें सपा को घेरने के लिए सियासी हथियार के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव न होने की संभावनाओं ने पार्टी के उम्रदराज मंत्रियों के साथ ही उनको भी राहत दे दी है, जिनके विभाग बदले जाने की चर्चाएं तेज थीं। बीते कुछ दिनों से इनमें से कई दिल्ली दरबार हो आए थे। चुनाव नजदीक होने के चलते बदलाव का फैसला नहीं कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से केंद्रीय नेतृत्व नाखुश है, तो कइयों से मुख्यमंत्री नाराज हैं। मगर चुनाव नजदीक होने के चलते इन्हें बदलने पर फैसला नहीं हो पा रहा। पार्टी का एक वर्ग यह समझाने में भी काफी हद तक सफल रहा है कि इस समय किसी मंत्री को हटाने का संदेश सही नहीं जाएगा।

तय समय में बिजली कनेक्शन न जुड़ने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा मुआवजा, नियामक आयोग सख्त

 लखनऊ यूपी के लखनऊ के मीटर रीचार्ज करने के बाद भी दो घंटे तक कनेक्शन न जुड़ने के मामले में नियामक आयोग पावर कॉरपोरेशन पर जुर्माना लगाने की तैयारी में है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं। नेगेटिव बैलेंस की वजह से स्मार्ट मीटर के कनेक्शन कटने के बाद अगर उपभोक्ता मीटर रीचार्ज करवाता है तो उसके अधिकतम दो घंटे के भीतर कनेक्शन जुड़ने का प्रावधान है। अन्यथा उपभोक्ता मुआवजे का हकदार है। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदले जाने के बाद मार्च से पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था लागू कर दी थी। इसके तहत नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट रहे थे। उसी दरम्यान तमाम उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज करने के बाद कई घंटे तक कनेक्शन दोबारा न जुड़ने की शिकायत की थी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही शिकायतों के बाद राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में लोकमहत्व याचिका दायर करते हुए तय मियाद में कनेक्शन न जुड़ने पर उपभोक्ताओं को मुआवजा दिलवाने की मांग की थी। आयोग अब इस मामले में पावर कॉरपोरेशन पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस मामले में पावर कॉरपोरेशन पर जुर्माना अनिवार्य तौर पर लगाया जाएगा। अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी का फैसला वापस स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को दोबारा पोस्टपेड व्यवस्था में बदलने के बाद उपभोक्ताओं से नई दरों के हिसाब से अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी वसूलने का फैसला पावर कॉर्पोरेशन ने वापस ले लिया है। अब उपभोक्ताओं की पहले से जमा सुरक्षा राशि ही मान्य होगी और उन्हें नई कॉस्ट डेटा बुक-2025 के अनुसार अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के विरोध के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने देर रात अपना आदेश संशोधित किया। दरअसल, जब पोस्टपेड कनेक्शनों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बदला गया था, तब उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी मनी को उनके प्रीपेड खाते में एडजस्ट कर दिया गया था। बाद में दोबारा पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर नई दरों के अनुसार अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी मांगी जा रही थी। इसका असर करीब 83 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ता। उपभोक्ता परिषद ने इसे गलत और नियमों के खिलाफ बताते हुए विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद कॉर्पोरेशन को फैसला वापस लेना पड़ा। हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी उधर, उपभोक्ता अपना बिल प्राप्त करने और सहायता के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7859804803 का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, वे उसे तुरंत अपडेट करा लें जिससे समय पर बिल और सूचनाएं मिल सकें।

फीफा द्वारा कीमत घटाने के बावजूद भारतीय प्रसारकों ने दिखाई कम दिलचस्पी

नई दिल्ली संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), कनाडा और मेक्सिको की सह मेजबानी में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 भारत में ब्रॉडकास्टिंग के मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के मीडिया राइट्स की कीमत को करीब 65 प्रतिशत घटाकर 100 मिलियन डॉलर से 35 मिलियन डॉलर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय ब्रॉडकास्टर्स ने रुचि नहीं दिखाई है यह स्थिति 2022 में कतर में आयोति फीफा वर्ल्ड कप से बिल्कुल अलग है, जहां वायकॉम 18 (Viacom18) ने एक ही संस्करण के लिए लगभग 62 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. इस बार टूर्नामेंट उत्तरी अमेरिका में हो रहा है, जिसके चलते भारत में मैच रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच दिखाए जाएंगे. इससे टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप पर बड़ा असर पड़ सकता है. भारत में फुटबॉल का विज्ञापन बाजार उतना मजबूत नहीं है. रियल-मनी गेमिंग (RMG) पर बैन ने स्पॉन्सरशिप बजट और कम कर दिया है. स्टार इंडिया (Star India) और Viacom18 के मर्जर के बाद बनी नई कंपनी जियोस्टार (JioStar) बाजार में लीड कर रही है. लेकिन जियोस्टार की वैल्यूएशन करीब 25 मिलियन डॉलर है, जो फीफा की मांग से कम है. ..तो फीफा करेगा मैचों की स्ट्रीमिंग! फीफा वर्ल्ड कप 2022 को भारत में 10 मिलियन डिजिटल व्यूअर्स मिले थे. वहीं 32 मिलियन लोगों ने अर्जेंटीन और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल को देखा था. यानी भारत अभी भी फुटबॉल के लिए एक बड़ा मार्केट है. संभावना है कि फीफा और जियोस्टार के बीच बाद में डील हो जाए. सोनी (Sony) भी विकल्प है, लेकिन इसकी संभावना कम है. छोटे प्लेटफॉर्म जैसे फैनकोड (FanCode) या यूरोस्पोर्ट (Eurosport) भी रेस में आ सकते हैं. अगर कोई डील नहीं होती, तो फीफा अपने प्लेटफॉर्म FIFA+ पर मैच स्ट्रीम कर सकता है फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत में ब्रॉडकास्टर ना मिलना यह दिखाता है कि सिर्फ लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि टाइमिंग, विज्ञापन और मार्केट स्ट्रक्चर भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. अब नजर इस बात पर है कि क्या फीफा मीडिया राइट्स के लिए कीमत और घटाएगा या भारत में वर्ल्ड कप देखने का तरीका ही बदल जाएगा.

मंगल के मेष राशि में प्रवेश से 11 मई 2026 को बनेगा रुचक महापुरुष योग, बढ़ेगा साहस और सफलता

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव 11 मई, 2026 को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं.  मंगल का यह गोचर बेहद खास है क्योंकि इससे रूचक महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से विशेष रूप से दो राशियों के जातकों को करियर और व्यापार में अभूतपूर्व सफलता मिलने के संकेत हैं. रुचक योग का निर्माण और महत्व जब मंगल अपनी स्वराशि (मेष या वृश्चिक) या अपनी उच्च राशि (मकर) में केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तो रुचक योग बनता है. यह योग व्यक्ति के साहस, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करता है. 11 मई के गोचर से बेरोजगारों को रोजगार और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. मिथुन राशि: पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. साथ ही, बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में मुनाफा और शेयर बाजार से लाभ के योग भी बन रहे हैं. कर्क राशि: आत्मविश्वास और धन लाभ कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में बैठना आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा. रुचक योग के कारण आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी. विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सफलता के द्वार खोलने वाला होगा. सफलता के लिए विशेष उपाय मंगल के शुभ प्रभाव को और बढ़ाने के लिए मिथुन राशि वाले गुड़ और गेहूं का दान करें. वहीं, कर्क राशि के जातक लाल वस्त्रों का दान करें . नियमित रूप से मंगल के मंत्रों का जाप करें.

कोलंबो में सनसनी, आत्महत्या की आशंका के बीच भ्रष्टाचार मामले से भी जुड़ रहा नाम

श्रीलंका श्रीलंका के क्रिकेट के दिग्गज और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva) के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना शुक्रवार सुबह कोलंबो के कोल्लुपिटिया इलाके में स्थित अरविंदा डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए. घटना के बाद पूरे श्रीलंका में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव पेड्रिस प्लेस स्थित घर में मिला, जो अरविंदा डी सिल्वा का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ होगी. मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार कपिला चंद्रसेना और अरविंदा डी सिल्वा रिश्तेदार भी थे. दोनों परिवारों के बीच करीबी संबंध बताए जा रहे हैं. चंद्रसेना की पत्नी प्रियंका नियोमाली विजयनायके और अरविंदा डी सिल्वा की पत्नी अनुष्का डी सिल्वा आपस में बहनें हैं. बताया गया कि कपिला गुरुवार को ही अरविंदा के घर पहुंचे थे. कपिला चंद्रसेना पिछले कुछ समय से एक बड़े भ्रष्टाचार मामले को लेकर चर्चा में थे. उन पर और उनकी पत्नी पर 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विमान खरीद सौदे में रिश्वत लेने के आरोप लगे थे. जांच एजेंसियों का दावा था कि ब्रुनेई की एक शेल कंपनी के जरिए करीब 20 लाख डॉलर की रिश्वत ली गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अदालत ने चंद्रसेना की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था. उन पर कोर्ट की जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप था. घटना की जानकारी मिलते ही कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुना राणातुंगा भी घटनास्थल पर पहुंचे. अरविंदा डी सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार शतक लगाने के साथ तीन विकेट भी लिए थे. वह अब तक वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. उसी प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता था.

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, पटना में जनजीवन अस्त-व्यस्त

 पटना बिहार में अलग-अलग इलाकों में बारिश रोज हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई। पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। आज फिर से मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। पटना में 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा शुक्रवार शाम को पटना का मौसम अचानक बदल गया। 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी ने सबकुछ तबाह कर दिया। करीब 500 से अधिक पेड़ सड़क पर गिर गए। बेली रोड, गर्दनीबाग, वीरचंद्र पटेल रोड समेत कई जगह पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गई। देर रात तक बेली रोड पर लंबा जाम लगा रहा। दो किमी की दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे तक का वक्त लग गया। पटना जू में 35 से अधिक पेड़ गिर गए। आलम यह हआ कि आज यानी शनिवार को पटना जू को बंद कर दिया गया। वहीं खराब मौसम के कारण कोलकाता से आ रही फ्लाइट डायवर्ट हो गई। पटना के 125 फीडरों से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। Bihar: चिता सज चुकी थी, बेटे तैयार थे; लेकिन जमीन विवाद में सात घंटे तक अटका रहा मां का अंतिम संस्कार कहां कितनी गर्मी पड़ी? मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 54.4 मिमी बारिश ठाकुरगंज में दर्ज की गई। इसके अलावा पलासी में 42.4 मिमी, मानपुर में 22.0 मिमी, टेढ़ागाछ में 19.6 मिमी और दिघलबैंक में 19.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके साथ ही कुमारखंड में 18.2 मिमी, मेसकौर में 17.0 मिमी, फॉरबिसगंज में 15.2 मिमी और सासाराम में 13.6 मिमी बारिश हुई।