samacharsecretary.com

तपेगा पंजाब-चंडीगढ़! पारा 4 डिग्री तक चढ़ने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़  पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। आज से अगले 6 दिन लगातार हीटवेव चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पांच जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम ड्राई बना रहेगा। तापमान में रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। राज्य में सुबह ही बिजली की डिमांड 10738 मेगावाट पर पहुंच गई है। इस दौरान 7412 मैगावाट बिजली केंद्रीय पूल और 3343 मेगावाट बिजली पंजाब खुद उत्पादन कर रहा है। 22 से 30 मई के बीच दस्तक दे सकता मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें 4 दिन आगे-पीछे का फर्क हो सकता है। यानी मानसून 22 से 30 मई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसका असर आगे चलकर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है, जिससे कुछ इलाकों में आंधी, बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना बन सकती है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से गर्म हवाएं आ रही हैं। इस वजह से गर्मी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रविवार को पंजाब के तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। पंजाब में 43.1 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 12.9 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 39.9 डिग्री, लुधियाना का 41.6 डिग्री, पटियाला का 42.0 डिग्री, पठानकोट का 40.6 डिग्री, फाजिल्का का 39.5 डिग्री, फरीदकोट का 41.9 डिग्री और रूपनगर का 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री, लुधियाना का भी 24.2 डिग्री, पटियाला का 25.8 डिग्री, पठानकोट का 24.2 डिग्री, बठिंडा का 26.6 डिग्री, फिरोजपुर का 25.7 डिग्री, होशियारपुर का 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। 22 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून पंजाब में मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि अगर स्थितियां अनुकूल रहीं, तो मानसून 22 से 25 जून के बीच पंजाब में दाखिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल पंजाब में सामान्य से कम बारिश रहने का अनुमान है। माहिरों के मुताबिक इससे सिंचाई के लिए ट्यूबवैल व अन्य विकल्पों पर निर्भरता बढ़ सकती है। 42 डिग्री तक तपेगा चंडीगढ़  गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शहर में तीखी धूप और लू की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में तापमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब पारा 42 डिग्री तक पहुंचेगा। 18 से 21 मई तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री और 22 मई को यह बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जिससे रातों में गर्माहट बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले सात दिनों के लिए लू का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों की तरह आगामी दिनों में भी पूरे क्षेत्र में मौसम पूरा शुष्क बना रहेगा। पठानकोट के तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी राज्य में रविवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जबकि 4 जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 40.3 डिग्री, लुधियाना में 41.6 डिग्री, पटियाला में 42 डिग्री, पठानकोट में 40.6 डिग्री और बठिंडा में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में 39.9 डिग्री, फाजिल्का में 39.5 डिग्री, मोहाली में 38.9 डिग्री और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी पठानकोट में दर्ज की गई। इसके अलावा चंडीगढ़ में 1.3 डिग्री, अमृतसर में 1.7 डिग्री, लुधियाना में 1.8 डिग्री, पटियाला में 1.2 डिग्री, बठिंडा में 0.6 डिग्री, फाजिल्का में 0.5 डिग्री, मोहाली में 1.4 डिग्री और रूपनगर में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं फरीदकोट में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले 4 दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

मतदान से पहले बंगाल की राजनीति गरमाई, फलता सीट को लेकर कोर्ट पहुंचे जहांगीर खान

 कोलकाता पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत की मांग की है. जहांगीर खान का आरोप है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत कई झूठी FIR दर्ज कराई गई हैं. इन्हीं मामलों के चलते उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है।  जहांगीर ने अपनी याचिका में कहा कि वह फलता विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और क्षेत्र में उनका चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है. उम्मीदवार का स्पष्ट आरोप है कि उनके खिलाफ जानबूझकर कई झूठे आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं, ताकि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से दूर किया जा सके. इसी चुनावी दबाव और गिरफ्तारी के डर के चलते उन्होंने अपनी स्वतंत्रता और सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत की शरण ली है।  TMC उम्मीदवार की ओर से वरिष्ठ वकील किशोर दत्ता ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया. बताया जा रहा है कि इस याचिका पर आज दोपहर 2:00 बजे सुनवाई होने की संभावना है।  आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के फलता में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ था, जहां कई केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं थीं. इसके बाद चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराने का आदेश दिया था।  चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, फलता विधानसभा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक री-पोलिंग कराई जाएगी. इसमें सहायक मतदान केंद्र भी शामिल रहेंगे. पूरी प्रक्रिया एक साथ कराई जाएगी, ताकि हर बूथ पर समान माहौल बना रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।  आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत रखी जाए और हर केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो. री-पोलिंग खत्म होने के बाद मतगणना 24 मई 2026 को की जाएगी। 

बिहार में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, पैर में गोली मारकर किए गिरफ्तार

पटना बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस अपराधियों पर लगातार कहर बनकर टूट रही है। सोमवार का दिन अपराधियों को भारी पड़ता दिख रहा है। सीवान से लेकर पटना तक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और दोनों ही जिलों में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर अपराधियों को लंगड़ा बना दिया है। सबसे पहले बात बिहार की राजधानी पटना की। पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना इलाके में 2 दिन पहले एक टीचर के साथ लूटपाट की गटना हुई थी। इस लूटपाट में यह अपराधी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि वो इस अपराधी को पकड़ने गई थी। लेकिन इस बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी के पैर में गोली मार दी। घायल बदमाश संदीप उर्फ बादल को इलाज के लिए पटना के ही नालंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर में 13 मई को अहले सुबह शिक्षक शंभू कुमार के साथ लूटपाट हुई थी। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस एनकाउंटर पर जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले एक घटना हुई थी जिसमें सुबह के वक्त एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहे थे तो उनसे छिनतई के क्रम में गोली चलाई गई थी। इस गोलीकांड में वो जख्मी हो गए थे। इलाज के बाद फिलहाल वो रिकवर हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस की टीम बनाई गई थी। यह टीम इस घटना को अंजाम देने वाले की पहचान में जुटी थी। टीम ने इस बदमाश की पहचान की और इसमें छापेमारी की गई। इस घटना में 2 लोग शामिल थे। इसमें से एक बदमाश छापेमारी के दौरान मौजूद था। उसे नशे की भी लत थी। छापेमारी के दौरान बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। यह गोली पुलिस की गाड़ी पर जाकर लगी थी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और अपराधी को पैर में गोली मार दी। दूसरे अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।। घटना में जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था उसे बरामद कर लिया गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीवान में हाफ एनकाउंटर इधर सीवान जिले में चर्चित जामापुर ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपित को सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया। पुलिस आरोपित को दोनों घुटनों में गोली लगी है। आरोपी को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल आरोपित की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई ज्वेलरी शॉप में हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट की घटना में शामिल था। उसी का गोली चलाते वीडियो भी वायरल हुआ था। मुठभेड़ को लेकर बताया जा रहा है कि अंकित अपने एक साथी के साथ यूपी से सीवान जिले की ओर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी को तितरा बाजार बंका मोड़ के पास देखकर फायरिंग करने लगा। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसको घायल अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि युवक के दोनों घुटनों में गोली लगी थी। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि जामापुर लूटकांड के बाद यह यूपी की ओर फरार हो गया था। उसने लूट के दौरान भी दुकान में तीन गोली चलाई थी। वहीं फायरिंग करते हुए फरार भी हो गया था।

चलती नहीं, प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में लगी आग; यात्रियों में दहशत

सासाराम भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार की अहले सुबह अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी, जिससे कुछ ही देर में धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री बोगी में सवार थे। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे उतरने लगे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद अचानक आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक जनरल कोच का एक बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों में भय और दहशत देखी गई। कई यात्री अपना सामान छोड़कर ही नीचे उतर गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी यात्री द्वारा ज्वलनशील सामग्री ले जाने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित बोगी को अलग कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने ट्रेनों में नियमित जांच और अग्नि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है। रेलवे ने दी सफाई अगलगी की इस घटना के बाद मुख्य जनसंपर्क अधिकरी सरस्वती चंद्र ने कहा कि सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा उस समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इसके बाद रेलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी थी। रेलकर्मियों के सहयोग और तुरंत ऐक्शन के बाद करीब 6.05 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के वजहों की जांच की जा रही है।

गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस की दीवानगी कम नहीं होती. वो सोशल इवेंट्स और फंक्शन में हीरो नंबर 1 को देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं. गोविंदा ने लगाए ठुमके गोविंदा को बीती रात एक इवेंट में देखा गया. ब्लैक सूट में वो काफी हैंडसम लगे. जैसे ही इवेंट में उन्होंने एंट्री की फैंस क्रेजी हो गए. गोविंदा कहीं आए और स्टेज पर डांस की धमक न दिखाएं, भला ऐसा कैसे हो सकता है. गोविंदा ने इवेंट में डांस किया. स्टेज पर मॉडल संग वो झूमते दिखे. एक्टर का डांस देख फैंस का दिन बन गया है. लेकिन वेन्यू में थोड़ा हंगामा हो गया था. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. बाउंसर और पैपराजी के बीच हंगामा हो गया. एक्टर के बाउंसर ने पैपराजी को रोका, उन्हें हाथ लगाया. इससे नाराज होकर गहमागहमी बढ़ी. तभी गोविंदा आए और उन्होंने मामले को शांत कराया. एक्टर ने वहां सबको चुप कराया और शांति से पूरी सिचुएशन को संभाला. गोविंदा के कूल अंदाज की फैंस ने तारीफ की है.   करियर बनाने में बिजी सुनीता फैंस के बीच गोविंदा की पर्सनल लाइफ की चर्चा ज्यादा है. पत्नी सुनीता आहूजा संग उनका तलाक का मामला विवादों में है. सुनीता अक्सर पति पर निशाना साधती हुई दिखती हैं. सुनीता ने इशारों में पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में होने का हिंट दिया है. हालांकि गोविंदा ने ऐसा होने से इनकार किया है. गोविंदा और सुनीता साथ में भी नजर नहीं आते हैं. पति संग अनबन के बीच सुनीता शोबिज में अपना करियर बनाने की कोशिश में लगी हैं. उन्होंने भांजे कृष्णा अभिषेक संग भी पैचपअ कर लिया है. वो व्लॉगर बन चुकी हैं. रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आती हैं. फैंस सुनीता-गोविंदा को स्क्रीन पर साथ देखने के इंतजार में हैं. पहले वो बतौर कपल ही शोज में एंट्री लेते थे. लेकिन अब उनके हालात और जज्बात दोनों ही बदल चुके हैं.

छुट्टियों का सीजन शुरू, ट्रेनों में लंबी वेटिंग ने बढ़ाई यात्रियों की टेंशन

अमृतसर गर्मी की छुट्टियों के चलते अमृतसर से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू जाने वाली अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोचों की वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्कूलों की छुट्टियां, विवाह समारोह और प्रवासी यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के कारण ट्रेनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।  जानकारी के मुताबिक बिहार रूट पर ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस और 04610 अमृतसर-बरौनी समर स्पेशल में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। कई ट्रेनों के स्लीपर कोचों में वेटिंग 120 से 180 तक पहुंच गई है, जबकि एसी थ्री टियर में भी लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।  इसी तरह उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में 15098 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस और 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस में सीटों की भारी मांग बनी हुई है। यात्रियों को तत्काल टिकट में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल रूट पर 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल और 04624 अमृतसर-कोलकाता समर स्पेशल में लंबी वेटिंग चल रही है। महाराष्ट्र रूट पर 11058 अमृतसर-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज एक्सप्रेस और 12138 अमृतसर-मुंबई पंजाब मेल में भी वेटिंग 120 के पार ही। जम्मू रूट पर 12425 अमृतसर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और 14611 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में अब जो भी यात्री टिकट बुक करवा रहे हैं उनको केवल वेटिंग ही मिल रही है। 

ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, पंचकूला में सख्त निगरानी शुरू

पंचकूला. शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। नाकों पर पुलिस मुस्तैद रहती है और लाइट प्वॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे नजर रखते हैं। ऐसे में हर महीने हजारों चालान हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में कुल 87,618 चालान किए गए थे। 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 91,709 पहुंच गया। इस वर्ष की बात करें तो 31 मार्च तक 11,750 चालान किए गए हैं। इनमें 7,819 सीसीटीवी कैमरों के जरिये और 3,928 ऑफलाइन चालान हुए।  इन चालानों की संख्या और बढ़ सकती है, अगर शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हों। शहर में 473 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें  से 200 से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हैं। सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है। खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर अप्रैल में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, कैमरों को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए थे। वर्ष 2026 में मार्च महीने तक हुए चालान का आंकड़ा महीना     सीसीटीवी     आफलाइन     कुल जनवरी     4192     1564     5756 फरवरी     1249     1317     2566 मार्च     2378     1047     3428

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले में 3 आरोपी गिरफ्तार

गुरदासपुर पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे विदेशी नेटवर्क का गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब ने पर्दाफाश किया है। गीता भवन रोड ग्रेनेड कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गणेश नगर रामा मंडी जालंधर, करणजीत सिंह उर्फ करण निवासी तारापुर अमृतसर और सतनाम सिंह निवासी गांव बोपाराय अमृतसर के रूप में हुई है। एसएसपी आदित्य ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे। विदेशी नेटवर्क के जरिये ही इनके पास दो हैंड ग्रेनेड पहुंचाए गए थे। पुलिस अब फंडिंग चैन, अंतरराष्ट्रीय लिंक और स्थानीय मददगारों की भूमिका खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को गीता भवन रोड स्थित अशोका चिप्स के पास एक निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड मिला था। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने दुकान के पास ग्रेनेड फेंका था।  पुलिस ने बताया कि अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला के घर की तलाशी के दौरान एक और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने यूएपीए की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हो सकते हैं। 

विरासत और तकनीक का संगम: अंग्रेजों के जमाने की शिमला रेल कार हुई अपग्रेड

कालका/पंचकूला. वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार का सफर और सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा हैं। इंग्लैंड से 1927 में आई रेल कार में लगने वाले वैक्यूम ब्रेक सिस्टम को रेलवे ने कहा बाय-बाय कह दिया है। अब एयर ब्रेक सिस्टम का प्रयोग किया है। इसके ट्रायल भी सफल हो गए हैं। बस अब इस रेल कार को चलाने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से हरी झंडी का इंतजार हैं। पुराना ब्रेक सिस्टम आपात स्थिति में ज्यादा प्रभावी नहीं माना जाता था। रेलवे को नए प्रयोग की आवश्यता महसूस हुई। लंबे परीक्षण के बाद रेल कार में एयर ब्रेक सिस्टम को लगाया गया है, जोकि आपात स्थिति में ज्यादा प्रभारी होगी। इससे सैलानियों का सफर ज्यादा सुहाना होगा और सुरक्षित होगा। कालका-शिमला रेल मार्ग पर टाॅय ट्रेन की शुरुआत वर्ष 1903 में हुई थी और उस वक्त स्टीम इंजन इस ट्रेक पर चलते थे। टाॅय ट्रेन से शिमला तक पहुंचने में करीब साढ़े पांच घंटों का समय लगता है। अंग्रेजों ने इस मार्ग पर रेल सेवा को ज्यादा आरामदायक बनाने और समय की बचत के लिए वर्ष 1927 में रेल कार सेवा का प्रारंभ की थी। समय के साथ नैरो गेज पटरी पर रेल कार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने लगी,जिससे रेल कार ने कम ही समय में देश और विदेशों में अपनी खास पहचान बनाई,जिसके चलते सैलानियों में रेल मोटर कार का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा। रेल कार-टाॅय ट्रेन में अंतर टाॅय ट्रेन में छह डब्बे होते हैं। वर्तमान में रोजाना छह टाॅय ट्रेन कालका से शिमला जा रही है और उतनी ही वापस आ रही है। टाॅय ट्रेन शिमला तक जाने में 5.30 घंटे का समय लेती है। रेल कार में एक ही डिब्बा होता हैं। यानी ट्रेन ड्राइवर और यात्री एक साथ बैठते हैं। इसमें 12 व्यक्ति बैठ सकते हैं। ऑन डिमांड चलने वाली रेल कार चार घंटे में शिमला का सफर तय करती हैं। डेढ़ घंटे का समय बचता है। चार रेल मोटर कार वर्ष 1927 में शुरू हुई रेल कार सेवा अपनी तरह की एक खास सेवा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षो से यह रेलवे विभाग के लिए मानो मुसीबत भी बनी हुई है। रेल कार की रिपेयर के लिए पार्ट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। तकनीकी खामियों के चलते रेल कार कार को ट्रैक पर चलाए रखना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। रेलवे विभाग के पास फिलहाल चार रेल मोटर कार है, जिसमें दो की हालत ज्यादा ठीक नहीं मानी जा सकती है, जिससे रेल कार को रेगुलर चलाने की बजाय आन डिमांड ही चलाया जा रहा है।

जून 2026 में गुरु गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य, धन, विवाह और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी गुरु अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका बड़ा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर पड़ता है. जून 2026 में एक बेहद बड़ा और शुभ ग्रह गोचर होने जा रहा है. जून की शुरुआत यानी 2 जून को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि, यानी कर्क (Cancer) में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में गुरु का यह गोचर बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है क्योंकि यहां आकर गुरु सबसे मजबूत स्थिति में होते हैं. इसके साथ ही, जून महीने में गुरु ग्रह शनि के नक्षत्र 'पुष्य' में भी प्रवेश करेंगे, जिससे एक अद्भुत संयोग बनेगा. इस दोहरे बदलाव से 4 खास राशियों के जातकों का भाग्योदय होने वाला है और उनके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. कर्क राशि (Cancer) गुरु का यह गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए इसका सबसे शुभ और सीधा असर आप पर दिखाई देगा. इस दौरान आपके कॉन्फिडेंस में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उन्हें अब रफ्तार मिलेगी. आपकी सोचने और समझने की क्षमता बेहतर होगी. बिजनेस या करियर को लेकर इस अवधि में लिए गए आपके फैसले सही साबित होंगे. समाज और कार्यस्थल (Workplace) पर आपका रुतबा बढ़ेगा. लोग आपकी सलाह और बातों को अहमियत देंगे. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक (Financial) रूप से नए और सुनहरे अवसर लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है या अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. अगर आपने पहले शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या किसी बिजनेस में निवेश किया था, तो इस दौरान आपको उम्मीद से बढ़कर रिटर्न मिल सकता है. जो जातक लंबे समय से विदेश में नौकरी या पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनकी यह इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के स्वामी खुद देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए उनका अपनी उच्च राशि में जाना आपके लिए हर तरह से लाभदक रहेगा. जॉब में चल रही परेशानियां और राजनीति दूर होगी. अगर आप प्रमोशन या एक अच्छे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं, तो जून का महीना अच्छी खबर ला सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय नए बदलाव करने का है. इस दौरान की गई व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित होंगी. आपकी पुरानी आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी. कमाई के नए स्रोत खुलेंगे. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों के लिए गुरु का यह नक्षत्र और राशि परिवर्तन पारिवारिक सुख और मानसिक शांति लेकर आएगा. परिवार में अगर कोई वैचारिक मतभेद या तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा. आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके सोगे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी. जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए विवाह के नए और अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. वहीं, शादीशुदा लोगों के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे.